Begin typing your search above and press return to search.
समाज

खुशखबरी : शून्य से आठ इंच ऊपर आई नैनीताल झील

Janjwar Team
18 July 2017 3:17 AM IST
खुशखबरी : शून्य से आठ इंच ऊपर आई नैनीताल झील
x

बीते वर्ष 17 जुलाई को शून्य से 1.3 फिट नीचे व 2015 में आठ फिट ऊपर था जल स्तर

नैनीताल। इस साल चिन्ताजनक स्थिति में पहुंची नैनी झील के जल स्तर बढ़ने पर आशंका व्यक्त की जा रही थी। लेकिन भरपूर वर्षा के बाद झील का जलस्तर मध्य जुलाई में शून्य स्तर से आठ इंच ऊपर आ गया है। बीते वर्ष 17 जुलाई को झील का जल स्तर शून्य से एक फिट तीन इंच नीचे था, जबकि 2015 में यह जल स्तर शून्य से आठ फिट ऊपर था।

बीते वर्ष 10 फिट पानी भरने के बाद झील से जल निकासी नहीं की जा सकी। जबकि वर्ष 2015 में जुलाई माह में जल निकासी की गई थी। मानक के अनुसार सितम्बर अन्तिम सप्ताह में 12 फिट लेबल आने पर झील से जल निकासी की जाती है। उधर सूखाताल में अनुमान के विपरीत इस बार केवल तीन फिट तक ही जल स्तर बढ़ा है। अभी डूब क्षेत्र में जल भराव नहीं हो पाया है। दोनों झीलों को भरने के लिए अभी पर्याप्त वर्षा की जरूरत है।

अब तक की भरपाई संतोषजनक नहीं कही जा सकती है। बीते तीन दिनों से भारी वर्षा नहीं होने के बावजूद जल स्तर बढ़ रहा है। जानकारों के मुताबिक वर्षा के कारण झील के स्रोत इन दिनों खुल गये हैं। आने वाले दिनों में यदि भरपूर वर्षा हुई तो ही जल स्तर तेजी से बढ़ सकता है।

झील नियंत्रण केन्द्र का संचालन करने वाले लोनिवि के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अभी झील गेज में 12 फिट पानी भरना है। मानक के अनुसार झील सतह के शून्य स्तर से ऊपर अब तक आठ इंच पानी भर गया है। सितम्बर माह के अन्त तक 12 फिट जल भरने के बाद पानी की निकासी की जायेगी। यदि इस बीच भारी वर्षा हुई तो 10 फिट लेबल आने पर जल निकासी की जा सकती है। इससे झील के जल की सफाई भी हो सकेगी। बीते वर्ष जल निकासी नही हुई थी। झील मानक से कम 10 फिट ही भर सकी थी।

इस बार झील से गाद निकालने के बाद लोनिवि द्वारा दावा किया है कि झील की जल संग्रहण क्षमता एक करोड़ लीटर अतिरिक्त बढ़ जायेगी। पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद अब झील का जल स्तर बढऩे लगा है।

ईई लोनिवि प्रांतीय खंड नैनीताल, चन्दन सिंह नेगी के मुताबिक मानक के अनुसार झील सतह के शून्य स्तर से ऊपर अब तक आठ इंच पानी भर गया है। सितम्बर माह के अन्त तक 12 फिट जल भरने के बाद पानी की निकासी की जायेगी। यदि इस बीच भारी वर्षा हुई तो 10 फिट लेबल आने पर जल निकासी की जा सकती है। इससे झील के जल की सफाई भी हो सकेगी।

संबंधित खबरें :

सूखती नैनीताल झील को समझे बगैर बचाना असंभव

आदमी के अंदर का पानी मरता गया और सूखती गई नैनीताल झील

Next Story

विविध