Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

केजरीवाल के मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं शामिल, क्या ऑक्सफोर्ड से पढ़ीं आतिशी मार्लेना भी नहीं थीं इस काबिल!

Vikash Rana
16 Feb 2020 10:36 AM GMT
केजरीवाल के मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं शामिल, क्या ऑक्सफोर्ड से पढ़ीं आतिशी मार्लेना भी नहीं थीं इस काबिल!
x

दिल्ली के पब्लिक स्कूल में शिक्षा को बदलने और शिक्षा की नीतियों की योजना बनाने के बावजूद कालकाजी से चुनाव जीतने वाली ऑक्सफोर्ड से पढ़ीं आतिशी मार्लेना को नहीं मिल पाया है कोई मंत्रालय

जनज्वार। दिल्ली चुनावों में बड़ी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गये हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के चुनावों में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों में जीत मिली थी।

हीं भाजपा ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन शपथ के दौरान केजरीवाल सरकार में किसी भी महिला को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। दिल्ली के 2015 के चुनावों में जहां आप से 6 महिलाओं ने जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के चुनावों में 8 महिला प्रतिनिधियों ने जीत हासिल की है।

संबंधित खबर: दिल्ली के बड़े नेताओं में सबसे कम वोटों से जीते मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल के भी वोट घटे

म आदमी पार्टी ने दिल्ली के चुनावों में 9 महिलाओं को टिकट दिए थे, जिसमें से 8 महिलाओं ने जीत हासिल की थी, जबकि रोहतास नगर से सरिता सिंह की हार हो गई थी। 2015 में 6 महिलाओं को आप की तरफ से टिकट दिया गया था। जिसमें सभी महिलाओं की जीत हुई थी। दिल्ली के पब्लिक स्कूल में शिक्षा को बदलने और शिक्षा की नीतियों की योजना बनाने के बावजूद कालकाजी से चुनाव जीतने वाली आतिशी मार्लेना को शिक्षा विभाग नहीं मिल पाया है।

ससे पहले जहां चार बार महिलायें दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद में रह चुकी हैं। इनमें 3 कार्यकाल कांग्रेस की शीला दीक्षित के और 1 कार्यकाल भाजपा से सुषमा स्वराज के हो चुके हैं। राजनीति दल महिला सुरक्षा को लेकर मुद्दा तो बनाते रहे है। लेकिन महिलाओं को टिकट देने में कतराते रहे है। दिल्ली में पहला विधानसभा चुनाव 1993 में हुआ था। उस समय भी 70 विधायक थे, लेकिन महिला विधायकों की संख्या महज दो थी।

संबंधित खबर: दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश

2015 में चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की कैबिनेट में जहां मनीष सिसोदिया को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी, वहीं सत्येंद्र जैन बिजली, गृह, उद्योग, पीडब्लूडी और सिंचाई मंत्री बने थे। इसके अलावा कैबिनेट में गोपाल राय कैलाश गहलोत इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम को कैबिनेट में शामिल किया गया था।

रविंद केजरीवाल के साथ आज शपथ ग्रहण समारोह में मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, राजेन्द्र पाल गौतम, इमरान हुसैन ने भी अपने पद की शपथ ली। आप कैबिनेट की शपथ ग्रहण समारोह की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर हो रही हैं, जिनमें आतिशी को मंत्रिमंडल में शामिल न करने को लेकर तमाम सवाल उठने लगे हैं।

Next Story

विविध