Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

स्मृति ईरानी जी! बलात्कार पर पहली माफी पीएम मोदी से मंगवाईये क्योंकि वो दिल्ली को कहते हैं 'रेप कैपिटल'

Nirmal kant
13 Dec 2019 9:02 AM GMT
स्मृति ईरानी जी! बलात्कार पर पहली माफी पीएम मोदी से मंगवाईये क्योंकि वो दिल्ली को कहते हैं रेप कैपिटल
x

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' में हुआ तब्दील, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा माफी मांगे राहुल गांधी, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने याद दिलाया पीएम मोदी का पुराना बयान....

जनज्वार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्यारों को लेकर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा मेक इन इंडिया अब रेप इन इंडिया में तब्दील हो चुका है और चारों ओर महिलाओं के खिलाफ वारदातें बढ़ती जा रही हैं। उनके इस बयान को लेकर भाजपा के सांसद माफी मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबर : बागपत रेप पीड़िता को मिली धमकी, कोर्ट में दी गवाही तो उन्नाव कांड की तरह जला देंगे

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए और ऐसे बयान देने वाले को इस सदन का सदस्य रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि गांधी के बयान से यह सदन और पूरा देश आहत हुआ है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक है। क्या इसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा। स्मृति ईरानी ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं का बलात्कार किया जाना चाहिए। क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों के लिए संदेश है?

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर कर पलटवार किया है। ये वीडियो तब का है जब केंद्र में मनमोहन सिंह और दिल्ली में कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार थी। तब दिल्ली में निर्भया कांड को लेकर प्रधानमंत्री दिल्ली को रेप कैपिटल की संज्ञा दी थी।

सुरजेवाला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मोदीजी, देश में फैली अराजकता से ध्यान बांटने के लिए आप खुद ही संसद नही चलने दे रहे। जान लें, देश की बेटियां आए दिन की रेप व मनमानी के ख़िलाफ निर्णायक कार्यवाही चाहती हैं। रेप इन इंडिया मंज़ूर नही और इस बारे खुद का बयान भी सुनिए। अगर यह सही नही, तो पहले खुद माफ़ी मांगिए।

संबंधित खबर : जनज्वार एक्सक्लूसिव : झारखंड पुलिस ने 37 मोटरसाइकिलों पर दर्ज किया देशद्रोह का मुकदमा

स वीडियो में पीएम मोदी एक रैली को संबोधित करते हुए कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'आए दिन दिल्ली से बलात्कार की घटनाओं के समाचार आते हैं कि नहीं आते हैं। दिल्ली को रेप कैपिटल बना दिया कि नहीं दिया। कांग्रेस के महाशय आप दिल्ली को जिस प्रकार से रेप कैपिटल बना दिया उसके कारण पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की बेइज्जती हो रही है। आपके पास मां-बहनों की सुरक्षा के लिए न कोई योजना है, न आपमें कोई दम है, न आप इसके लिए कुछ कर सकते हैं।'

Next Story

विविध