Begin typing your search above and press return to search.
आंदोलन

अलीगढ़ में CAA के विरोध में बैठी महिलाओं को हटाने पर हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस

Ragib Asim
23 Feb 2020 1:16 PM GMT
अलीगढ़ में CAA के विरोध में बैठी महिलाओं को हटाने पर हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस
x

जनज्वार। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच अलीगढ़ का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को हटाने गई पुलिस पर पथराव किया गया। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और लाठीचार्ज भी किया है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद अलीगढ़ में आज शाम 6 बजे से रात के 12 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारी शहर के कई इलाकों में पथराव कर रहे हैं। पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। आम लोगों की बाइक और गाड़ियों को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया है। दूसरी तरफ गोलीबारी में कुछ लोगों को गोली लगने की भी सूचना है। अभी तक तारिक नाम के व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे बाद से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पिछले 24 दिनों से अलीगढ़ के दिल्ली गेट इलाके में सीएए और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहे थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के ऊपरकोट क्षेत्र में महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में धरने पर बैठी थीं। रविवार देर शाम महिलाओं को हटाने गई पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। हालात बेकाबू होता देख आरएएफ ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

परकोट इलाके में बवाल के बाद प्रदर्शनकारी अब शहर के कई इलाकों में सक्रिय हो गए हैं। बाबरी मंडी और घास की मंडी इलाके में भी पथराव की सूचना है। प्रदर्शनकारियों ने कई बाइक और गाड़ियों को फूंक दिया है। साथ ही पुलिस की बैरिकेडिंग को भी आग के हवाले करने की जानकारी मिली है।

टना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया है। उन्होंने कहा, 'हिंसा' तब शुरू हुई जब एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के वाहन पर पथराव किया गया।

संबंधित खबर : CAA को लेकर दिल्ली के मौजपुर में BJP नेता कपिल मिश्रा और CAA समर्थकों के बीच टकराव, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

ता दें कि शहर के दिल्ली गेट इलाके में पुलिस द्वारा टेंट लगाने की इजाजत नहीं देने के एक बाद झड़प हुई है। शुक्रवार को अलीगढ़ में बारिश के बाद बदलते मौसम को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने यहां टेंट लगाने की इजाजत मांगी थी। इस इलाके में करीब एक महीने से विवादित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim

    Next Story

    विविध