Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Akhilesh Yadav on Yogi Adityanath : झांसी में शयन कर रहे बाबाजी, ध्यान रखना - कहीं मेट्रो में न चले जाएं

Janjwar Desk
17 Feb 2022 10:25 AM IST
Akhilesh Yadav Badaun Rally : भाजपा में जो जितना बड़ा नेता, वो उतना बड़ा झूठा, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर बोले हमले
x

(बदायूं में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना)

Akhilesh Yadav on Yogi Adityanath : योगी ने झांसी की जनता से एक्सप्रेसवे और झांसी को मेट्रो देने का वादा किया था। ये वादा झूठा साबित हुआ। अब बुंदेलखंड की जनता धोखा देनेवालों को खंड-खंड कर देगी।

Akhilesh Yadav on Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 ( UP Election 2022) के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार चरम पर है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला निजी हमलों तक पहुंच गया है। इस बीच अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adirtyanath ) पर तंज कसते हुए कहा है कि झांसी में शयन कर रहे बाबाजी का ध्यान रखें। कहीं वह सपने में उठकर उस हवा-हवाई झांसी-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर या झांसी मेट्रो में विचरण करने न चले जाएं। जिसका झूठा वादा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद झांसी से किया था। इस बार बुंदेलखंड की जनता इन धोखा देनेवालों को खंड-खंड कर देगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ( Akhilesh Yadav ) ने अपने ट्विट में दावा किया है कि इस बार बुंदेलखंड की जनता इन धोखा देने वालों को खंड-खंड कर देगी। कन्नौज में भी उन्होंने एक संबोधन में सवाल उठाते हुए कहा था कि बैंक लूटकर फरार होने वाले सभी बिजनेसमैन गुजरात से क्यों आते हैं? उनका कहना है कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है, तबसे ही ऐसा हो रहा है। सपा प्रमुख का दावा है कि भाजपा की सरकार इन भगोड़े उद्योगपतियों को लूट करने से रोक नहीं सकती।

विरोधियों की हर गतिविधि नजर

कन्नौज के तिरवा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव पुलिसवालों पर बरस भी पड़े। मंच के पास खड़ी भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही पुलिस पर अखिलेश यादव ने तंज कसा और कहा कि ये सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है। एक अफसर को लेकर उन्होंने कहा कि तुमसे बदतमीज कोई नहीं हो सकता है। उनकी जनसभा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों को हड़काते हुए भी नजर आ रहे हैं।

सपा की पेंशन स्कीम से भाजपा की नींद हराम

दूसरी तरफ इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में पुरानी और नई पेंशन स्कीम पर जीत-हार का गेम सेट करने में अहम भूमिका निभा सकती है। अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन लागू करने का ट्रंप कार्ड खेल कर भाजपा की नींद उड़ा दी हैं बीजेपी केंद्र की नई पेंशन स्कीम में फंस गई है। अखिलेश यादव हर सभा में ये दोहरा रहे हैं। सपा पुरानी पेंशन को फिर से लागू करेगी। हमने कर्मचारियों और इकोनॉमिक एक्सपर्ट्स से बात कर ली है। फंड बनाकर जरूरी धन का बंदोबस्त कर लिया जाएगा। सपा की इस घोषणा के बाद से माना जा रहा है कि सरकारी नौकरी करने वाले लाखों परिवारों का समर्थन चुनाव में सपा को मिल सकता है। दरअसल, कर्मचारी पुरानी पेंशन चाहते हैं। इसलिए बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है।

Akhilesh Yadav on Yogi Adityanath : बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण के लिए अपने प्रत्याशी के समर्थन में सीएम योगी ( Yogi adityanath ) ने झांसी में रोड शो किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सीएम योगी ने लिखा कि यह है मेरी झांसी के जन का 'विश्वास'। इस पर सपा प्रमुख ने एक ट्विट के जरिए तंज कसते हुए लिखा कि सीएम योगी का रखें ख्याल, कहीं मेट्रो में चढ़कर फरार न हो जाएं।

Next Story

विविध