Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

दिल्ली पुलिस के साथ विवादों में आई आसिफ खान की बेटी अरीबा खान अबुल फजल से जीतीं चुनाव, आप-बीजेपी को दी सियासी मात

Janjwar Desk
7 Dec 2022 8:46 AM GMT
दिल्ली पुलिस के साथ विवादों में आई आसिफ खान की बेटी अरीबा खान अबुल फजल से जीतीं चुनाव, आप-बीजेपी को दी सियासी मात
x

दिल्ली पुलिस के साथ विवादों में आये पूर्व विधायक आसिफ खान की बेटी अरीबा खान अबुल फजल से जीतीं चुनाव, आप-बीजेपी को दी सियासी मात

Ariba Khan Vince Abul From Fazal Enclave : कांग्रेस पार्टी की अबुल फजल इन्क्लेव से उम्मीदवार अरीबा खान ने आप और भाजपा को पछाड़कर चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने आप के वाजिद और भाजपा के चरण सिंह को सियासी मात दी है।

Ariba Khan Vince Abul From Fazal Enclave : दिल्ली नगर निगम चुनाव ( MCD election result 2022 ) में लगभग सभी सीटों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ( AAP) ने एमसीडी में बहुमत हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) 15 साल बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस ( Congress ) की बात करें तो उसके उम्मीदवार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन अबुल फजल से विवादों में घिरीं कांग्रेस की अरीबा खान ( Areeba Khan ) ने शानदार चुनावी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी आप और भाजपा के उम्मीदवारों को सियासी मात दी है।

अरीबा खान की जी​त कांग्रेस के लिए रखती है काफी मायने

कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान ( Asif Khan ) की बेटी अरीबा खान जिस सीट से चुनाव जीती हैं वो सीट आम आदमी पार्टी के चर्चित विधायक अमानतुल्ला खान की ओखला विधानसभा क्षेत्र में है। यानि मुस्लिम बहुल ओखला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति में मजबूत हुई है। इस सीट पर उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी की तरफ से वाजिद खान तो वहीं भाजपा की तरफ से चरण सिंह मैदान में थे। आम आदमी पार्टी के वाजिद खान इस सीट से मौजूदा काउंसलर हैं। आम आदमी पार्टी की जबरदस्त लहर के बीच अरीबा खान की यह जीत कांग्रेस के लिए काफी मायने रखती हैं।

कौन हैं अरीबा खान

अरीबा खान कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व विधायक आसिफ खान की बेटी हैं। शाहीनबाग निवासी आसिफ मोहम्मद खान की बेटी अरीबा खान पहली बार पार्षद का चुनाव जीती हैं। उनकी जीत कांग्रेस के लिए शुभ संकेत तो मुस्लिम बहुल इलाके में आप के लिए नई मुसीबत का प्रतीक है। आसिफ दो बार निगम पार्षद और दो बार विधायक रह चुके हैं और कई बार अलग-अलग मामलों में विवादों में आते रहे हैं।

अरीबा कि पिता पर लगा भा मारपीट और गाली गलौज का आरोप

रअसल, 26 नवंबर को दिल्ली के शाहीनबाग से कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक आसिफ खान को दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने गिरफ्तार कर लिया था। आसिफ खान को पुलिस से मारपीट, गाली गलौज, अभद्र व्यवहार करने और बिना इजाजत के जनसभा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आसिफ मोहम्मद खान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो दिल्ली पुलिस के एसआई व अन्य जवान के साथ मारपीट करते नजर आये थे। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया था। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद कांग्रेस नेता ने पुलिसकर्मी को सबक सिखाने की धमकी दी थी। इस बारे में आसिफ खान ने कहा था कि जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिद में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद और मौजूदा प्रत्याशी वाजिद ने मौलाना को 50,000 रुपये देकर लोगों को उन्हें वोट देने के लिए मौलाना को कहा। इस बात पर मस्जिद में हंगामा हुआ।

Next Story

विविध