Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

51 साल के हुए राहुल गांधी, जन्मदिन पर आज Twitter टॉप ट्रेंड कर रहा #PappuDivas

Janjwar Desk
19 Jun 2021 8:14 AM GMT
51 साल के हुए राहुल गांधी, जन्मदिन पर आज Twitter टॉप ट्रेंड कर रहा #PappuDivas
x

(पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिवस है। वह 51 साल के हो गए हैं।)

रूद्र डोंडा नाम के यूजर ने लिखा- राहुल गांधी आप होने के लिए धन्यवाद! आपने कांग्रेस सुप्रीमो रहकर बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया है। पप्पू दिवस जैसा दिन मनाने के लिए सोनिया गांधी का विशेष धन्यवाद। राजनीति में आपका बस इतना ही सुखद योगदान है....

जनज्वार डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। इसके साथ ही राहुल गांधी 51 साल के हो गए। कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता जहां उनका जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मना रही है। वहीं विपक्षी दलों के नेता और समर्थक उनका जन्मदिवस पप्पू दिवस के रूप में मना रहे हैं। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस वक्त तक 'पप्पू दिवस' टॉप ट्रेंड है। सेवा दिवस के दिन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त में जरूरी सामान बांट रहे हैं। इसमें फेस मास्क, दवाइयां और पका हुआ खाना शामिल है।


ट्विटर पर पप्पू दिवस टॉप ट्रेंड है। विकास पांडेय नाम के यूजर ने लिखा- कांग्रेस में नेतृत्व जन्मसिद्ध अधिकार था और हमेशा रहेगा। सभी कांग्रेस समर्थकों को हाथ जोड़कर पप्पू दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

एक अन्य यूजर अंकिता मौर्या ने लिखा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 51 साल के हो गए! उम्मीद है वह हमेशा मंजोरंजन करते रहेंगे।

एक अन्य यूजर रूद्र डोंडा ने लिखा- राहुल गांधी आप होने के लिए धन्यवाद! आपने कांग्रेस सुप्रीमो रहकर बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया है। पप्पू दिवस जैसा दिन मनाने के लिए सोनिया गांधी का विशेष धन्यवाद। राजनीति में आपका बस इतना ही सुखद योगदान है।

आशीष रंजन नाम के यूजर ने लिखा- जब उम्र होगा पचपन तब जायेगा राहुल का बचपन Smiling face with open mouth and cold sweat राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, ईश्वर आपको दीर्घायु बनाये।

प्रिंस सिंह नाम के यूजर ने लिखा- ''हमारे युवा नेता राहुल गांधी...वरिष्ठ नागरिक बनने के लिए नौ साल, युवा नेता को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।''

एक और भाजपा समर्थक सर्वेश बजाज ने अपने ट्वीट में लिखा- राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अनौपचारिक रूप से भाजपा का समर्थन करते रहें और हमेशा कांग्रेस पार्टी को बदनाम करें।

वहीं राहुल गांधी को कई नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से जन्मदिवस की बधाई दी हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा- मैं श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा- श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

राजद नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व मंगलमय शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।


Next Story

विविध