Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Punjab Election Results 2022 Live Updates : आप की लहर दोनों सीटों से CM चन्नी, कहीं के नहीं रहे सिद्धू

Janjwar Desk
10 March 2022 2:30 AM GMT
Punjab Election Results 2022 Live Updates : आप की लहर दोनों सीटों से CM चन्नी, कहीं के नहीं रहे सिद्धू
x

पंजाब में कांग्रेस की समस्या यह है कि सीएम चन्नी और सिद्धू दोनों सीएम चेहरा बनना चाहते हैं। 

Punjab Election Results 2022 Live Updates : पंजाब के आम आदमी पार्टी क्लिन स्विप की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। सीएम चन्नी आगे, उनके सभी मंत्री पीछे।

Punjab Election Results 2022 Live Updates : पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों पर डाले गए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। कुछ देर में मतगणना के रुझान मिलने लग जाएंगे। इस बार पंजाब में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ( आप ) सरकार बनाने को लेकर प्रमुख दावेदार के रूप में उभरकर सामने आई है। जबकि बहुकोणीय मुकाबले में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की सत्ता से बेदखल होने की संभावना ज्यादा है। नई सरकार के गठन के लिए 117 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 फरवरी को मतदान हुआ था।

आप की लहर दोनों सीटों से CM चरणजीत सिंह चन्नी हार गए हैं। वहीं अमृतसर सीट से भी नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

इससे पहले पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने बुधवार को बताया था कि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से 66 स्थानों पर बने 117 केन्द्रों पर मतगणना शुरू होगी। इस बार 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंजाब में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। विगत तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ। 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 प्रतिशत, 2012 में 78.20 प्रतिशत और 2007 में 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2002 में केवल 65.14 प्रतिशत मतदान हुआ था।


पंजाब चुनाव परिणाम ताजा अपडेट LIVE :

  • पंजाब में पहली जीत। कपूरथला सीट से कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट राणा गुरजीत सिंह जीते।
  • पंजाब में चुनाव हारे पटियाला का सरदार व पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह।
  • पांचवें राउंड में सीएम चन्नी को मिली लीड।

पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं।

  • सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ सीट से पीछे चल रहे हैं। हालांकि, वे चमकौर साहिब सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
  • अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़ गए थे। सिद्धू का मुकाबला अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से है।
  • शुरुआती रुझानों में आप बहुमत के पार, पटियाला से कैप्टन और भदोड़ से चन्नी पीछे चल रहे हैं।
  • अमृतसर ईस्ट सीट से सिद्धू अब आगे हो गए हैं।
  • पटियाला में पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी काउंटिंग शुरू होने के कुछ देर में 50 से ज्यादा सीटों पर आगे।
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त। भगवंत मान और चन्नी आगे चल रहे हैं।
  • अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू शुरुआती रूझान में पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस 10 सीटों पर आगे। AAP को 11 सीटों पर बढ़त
  • पंजाब के शुरुआती रुझानों में AAP 10 सीटों पर आगे। कांग्रेस को 6 सीटों पर बढ़त।

मतदान के बाद सात मार्च को 'एग्जिट पोल' में कांग्रेस के लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में नाकाम रहने की संभावना जताई गई है। जबकि कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता पार्टी की जीत के दावे कर रहे हैं। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने पंजाब में आप की सरकार बनने का भरोसा जताया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर बादल ने उनकी पार्टी के 80 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। बता दें कि शिअद ने इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है।

दूसरी तरफ किसान आंदोलन से बैकफुट पर आई भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पहले से बेहतर प्रदर्शन करने का दावा किया है। पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी अपनी पार्टी के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही है।

चुनाव में 'आप' ने खुद को परिवर्तन लाने वाली पार्टी के तौर पर पेश किया है। आप ने अपने प्रचार अभियान के दौरान भी लोगों से 'बदलाव' के नाम पर ही वोट मांगे थे। साथ ही राज्य को लूटने के लिए पारंपरिक राजनीतिक दलों को निशाना बनाया था। 'आप' ने मतदाताओं के हर भ्रम को दूर करने के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी।

पंजाब में 1986 से कभी शिअद तो कभी कांग्रेस की सरकार रही है। कांग्रेस के लिए इस बार काफी कुछ दांव पर लगा है, क्योंकि उसे पंजाब से जीत की उम्मीद अधिक है जहां वह खुद को सत्ता में बरकार रखने की पूरी कोशिश कर रही है। उसने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया और उनके जरिए अनुसूचित जाति के वोट हासिल करने की उम्मीद भी की। पंजाब की लगभग 32 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति से नाता रखती है।

Punjab Election Results 2022 : 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर शिअद-भाजपा गठबंधन के दस साल के शासन को समाप्त किया था। चुनाव में आप को 20 सीट, शिअद-भाजपा गठबंधन को 18 सीट और लोक इंसाफ पार्टी को दो सीट पर जीत मिली थी।

Next Story

विविध