Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Bihar News : कुदरत का करिश्मा, बिहार में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म

Janjwar Desk
28 Oct 2021 6:01 PM GMT
Bihar News : कुदरत का करिश्मा, बिहार में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म
x

(बिहार के सीवान में महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है) 

Bihar News : सिवान के सदर अस्पताल (Siwan Sadar Hospital) में गुरुवार को एक प्रसव पीड़ित महिला को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब जांच की तो इस दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है।

Bihar News : बिहार में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। यहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म (Woman gave birth to five children) दिया है। घटना राज्य के सिवान जिले (Siwan District) की है।

यहां के सदर अस्पताल में गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 को एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों का जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। खास बात यह है कि जच्चा- बच्चे सभी फिलहाल स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार सिवान के सदर अस्पताल (Siwan Sadar Hospital) में गुरुवार को एक प्रसव पीड़ित महिला को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब जांच की तो इस दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़‍ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया।

सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार एक बेटी का वजन 1.1 किलोग्राम और बाकी बच्चों का वजन 1-1 किलोग्राम है. सभी बच्चों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। फिलहाल डॉक्टर बच्चों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।

सीवान सदर अस्पताल की प्रभारी उपधीक्षक रीता सिन्हा ने बताया कि पांचों बच्चों का जन्म सिजेरियन तरीके से हुआ है। फिलहाल, सभी स्वस्थ हैं लेकिन इन्हें निगरानी में रखना आवश्यक है। इसलिए हमलोग लगातार नजर बनाए हुये हैं।

पहले से फूलजहां खातून की एक 5 साल की बेटी है। फूलजहां खातून के पति पहले विदेश में काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद वह सीवान आकर यहीं मजदूरी करने लगे हैं।

बच्चों के जन्म के बाद रिश्तेदार भी फूलजहां खातून और उनके बच्चों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। आपको बता दें, कि अक्सर जब ऐसे एक साथ इतने बच्चों का जन्म होता है तो लोग उत्सुकता के साथ इससे जुड़ी जानकरी के लिए अस्पताल पहुंचते हैं।

आपको बता दें कि ऐसा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जुलाई 2021 में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले (Barabanki) में एक 22 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था।

महिला जिले में स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी, यहां तीन बेटियों और एक बेटे की एक साथ डिलीवरी करवाई गई थी। डॉक्टर के अनुसार जन्म लेने वाली एक बेटी का वजन 1.1 किलो और बेटे व दो अन्य बेटियों का वजन 1-1 किलो था जो पूरी तरह स्वस्थ थे।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध