Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022: बीजेपी ने रिलीज की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, पुरानों पर भरोसा, दलित कार्ड में IPS असीम अरूण

Janjwar Desk
21 Jan 2022 2:32 PM GMT
upchunav2022
x
(बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची)
UP Election 2022: इस बात का अंदाजा पहले ही लगाया गया था कि भाजपा कानपुर कमिश्नर रहे असीम अरूण (Aseem Arun) की छवि और दलित कार्ड (Dalit Card) के तौर पर उन्हें यूज कर सकती है। आज वो सूची में लिखा भी दिख गया...

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने अपने उम्मीदवारों की आज तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में जो नाम हैं उस मुताबिक पार्टी ने ज्यादातर अपने पराने लोगों पर ही भरोसा जताया है। इसके अलावा वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल होने वाले कानपुर कमिश्नर रहे असीम अरूण (Aseem Arun) का नाम भी सूची में है। जैसे कयास लगाए जे रहे थे उसी अनुरूप उन्हें कन्नौज की सदर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

198 नंबर विधानसभा की एससी सूची में असीम अरूण

भाजपा आलाकमान ने इस चुनाव अपने पुराने वफादारों पर ही भरोसा जताया है जिन्होने पार्टी को 2017 के चुनाव में बहुमत तक पहुँचाया था। इसके अलावा पार्टी ने उपचुनाव में जीते प्रत्याशियों को ही चुनाव में उतारा है। अकबरपुर रनिया से मौजूदा विधायक प्रतिभा शुक्ला, बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा, कल्याणपुर से विधायक व सरकार में मंत्री नीलिमा कटियार पर भी भरोसा जताया गया है।

ज्यादातर पुराने लोगों पर भरोसा

योगी सरकार में कद्दावर मंत्री सतीश महाना को महाराजपुर से टिकट दी गई है। महाना फिलहाल महाराजपुर से ही विधायक हैं। किदवई नगर से महेश त्रिवेदी जहां इस बार कांग्रेस के अजय कपूर उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। सुरेंद्र मैथानी दोबारा गोविंदनगर से ताल ठोकेंगे। कानपुर कैंट से रघुनंदन भदौरिया को 2012 विधानसभा के बाद मौका दिया जा रहा है।

बुंदेलखंड में भी पुराने लोगों पर भरोसा

फतेहपुर में विक्रम सिंह, ललितपुर में रामरतन कुशवाहा, बांदा से प्रकाश द्विवेदी, हमीरपुर की राठ विधानसभा से सांसद घनश्याम अनुरागी की बेटी मनीषा अनुरागी पर दोबारा भरोसा जताया गया है। खागा की सीट कृष्णा पासवान के लिए रिजर्व है। सिकंदरा से अजीत पाल दोबारा लड़ेंगे। वहीं एक बात नई वह ये की बिल्हौर से राहुल काला बच्चा सोनकर को उतारा गया है। राहुल काला बच्चा की छवि बैड रॉबिनहुड के तौर पर जानी जाती है।

Next Story

विविध