Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 Exit Poll : एक्जिट पोल का अनुमान- सत्ता में बनी रहेगी योगी आदित्यनाथ की सरकार

Janjwar Desk
7 March 2022 3:11 PM GMT
UP Election 2022 Exit Poll : एक्जिट पोल का अनुमान- सत्ता में बनी रहेगी योगी आदित्यनाथ की सरकार
x

एक्जिट पोल का अनुमान- सत्ता में बनी रहेगी योगी आदित्यनाथ की सरकार

UP Election 2022 Exit Poll : यूपी चुनाव के लिए सीएसईपीआर के एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलते दिख रहा है। सीएसईपीआर ने बीजेपी गठबंधन को 231 सीटें, सपा गठबंधन को 150 सीटें, बीएसपी को 12 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और अन्य को 4 सीटें दी है.....

UP Election 2022 Exit Poll : उत्तर प्रदेश विधानसभा के सातवें चरण का मतदान खत्म हो गया है। अंतिम चरण के मतदान के बाद जारी विभिन्ना चैनलों के एक्जिट पोल में यूपी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता में आती दिख रही हैं वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की साईकिल की सत्ता की रेस में दोबारा पिछड़ती दिख रही है।

इंडिया टुडे—​एक्सिस माय इंडिया एक्जिट के पोल में बीजेपी गठबंधन को 288-326 सीटें दी गयी है, जबकि सपा गठबंधन को 71-101 सीटें दी गयी हैं। वहीं बसपा को 3-9 और कांग्रेस को 1-3 वहीं अन्य को 2—3 सीटें मिलने का अनुमान है।

वीटो ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 225 सीटें दी है, जबकि सपा गठबंधन को 151 सीटें दी हैं। बसपा को 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।

टीवी 9 के एग्जिट पोल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनती दिख रही है। बीजेपी गठबंधन को 211 से 225 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि सपा गठबंधन को 146 से 160 सीटें मिल रही हैं। वहीं बसपा को 14 से 24 और कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।

सीएसईपीआर के एग्जिट पोल में भी योगी सरकार

यूपी चुनाव के लिए सीएसईपीआर के एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलते दिख रहा है। सीएसईपीआर ने बीजेपी गठबंधन को 231 सीटें, सपा गठबंधन को 150 सीटें, बीएसपी को 12 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और अन्य को 4 सीटें दी है।

इंडिया न्यूज— जन की बात के एक्जिट पोल में भी भाजपा सरकार

इंडिया न्यूज ने जन की बात के साथ एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं। यूपी में बीजेपी गठबंधन को 222 से 260 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, सपा गठबंधन को 135-165 सीटें मिलने का अनुमान है। BSP को 4 से 9 और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

बीते एक साल तक चले किसान आंदोलन, उसी दौरान लखीमपुरखीरी हादसे में किसानों की मौत, बेरोजगारी इन सब मुदृदों को लेकर विपक्ष ने पूरे चुनाव अभियान के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया था। ऐसे में अगर भाजपा की सरकार सत्ता में वापसी करती है तो यह विपक्षी पार्टियों खासकर मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के लिए खासा झटका साबित होगा। पर असल में जीत का परचम कौन लहराता है इसका पता तो 10 मार्च को वोटों की गिनती के बाद ही चलेगा।

Next Story

विविध