Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Russia Ukraine War : यूक्रेन के खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Janjwar Desk
1 March 2022 9:53 AM GMT
russia ukraine war
x
(यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र की मौत)
Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। बता दें कि रूस और यूक्रेन कती गोलाबारी में छात्र की मौत हुई है...

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव (Kharkiv) में एक भारतीय छात्र की मौत (Death Of Indian Students) हुई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बाद गोलाबारी में छात्र की मौत हुई है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को आज पांचवा दिन है। इससे पहले वार्ता की कोशिश भी हुई लेकिन विफल हो गई।

संयुक्त सचिव अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने बताया कि, 'गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।'

यूक्रेन में फंसे छात्र लगातार अपना दुख साझा कर रहे हैं

इनपुट यह भी है कि, विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय छात्रों को राजधानी कीव छोड़ने का दिशानिर्देश भी जारी किया है। बताया जा रहा कि आज रात रूस यूक्रेन की राजधानी पर अब तक की सबसे घातक युद्ध नीति अपना सकता है। जिसके चलते सभी स्टूडेंट्स को कीव छोड़ने की हिदायत जारी की गई है।

यूक्रेन में अभी भी हजारों की तादाद में छात्र फंसे हुए हैं। इससे पहले सभी छात्रों को जारी हुई एडवाइजरी में कहा गया था कि सभी लोग यूक्रेन बॉर्डर पर पहुँचें। सभी छात्र पैदल, या किसी अन्य माध्यम से रोमानिया सहित अन्य बार्डरों पर पहुँचे तो, लेकिन वहां कोई मदद नहीं मिलने की बात सामने आ रही है।

मृतक छात्र कौन था, भारत में कहां का रहने वाला है अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। दरअसल यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस की सेना ने घेर लिया है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सेना का काफिला राजधानी के बाहर डटा हुआ है। कहा जा रहा है कि किसी भी वक्त रूस की ओर से कीव पर अब बड़ा हमला किया जा सकता है। ऐसे में कीव को छोड़ना ही लोगों के लिए बेहतर माना जा रहा है।

Next Story

विविध