Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP : प्रेमिका का अश्लील वीडियो 300 पॉर्न साइट को बेचा, प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Janjwar Desk
9 Jun 2020 12:05 PM GMT
UP : प्रेमिका का अश्लील वीडियो 300 पॉर्न साइट को बेचा, प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
नोएडा फेज तीन थानाक्षेत्र की सोसाइटी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि व्यक्ति द्वारा उनकी अश्लील वीडियो और फोटो पॉर्न साइट पर अपलोड की जा रही है। जब महिला को उनके दोस्तों ने पॉर्न वीडियो के लिंक भेजे तो उन्हें वारदात का पता चला। इसके बाद महिला ने फेज तीन थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की...

जनज्वार। नोएडा में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व प्रेमिका की अश्लील वीडियो और फोटो करीब 300 पॉर्न साइट को बेच दी। इसके अलावा आरोपी ने एक हजार पॉर्न साइट पर भी वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए। आरोपी ने पेटीएम के जरिए पॉर्न साइट से भुगतान लिया। नोएडा फेज तीन थाना पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा फेज तीन थानाक्षेत्र की सोसाइटी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि व्यक्ति द्वारा उनकी अश्लील वीडियो और फोटो पॉर्न साइट पर अपलोड की जा रही है। जब महिला को उनके दोस्तों ने पॉर्न वीडियो के लिंक भेजे तो उन्हें वारदात का पता चला। इसके बाद महिला ने फेज तीन थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शिकायतकर्ता महिला का पूर्व प्रेमी है। उसी ने वीडियो व फोटो पॉर्न साइट पर अपलोड की है। फिर पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। यहां आरोपी माता पिता के साथ रहता है। पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल बरामद किया है। इसी मोबाइल में पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो हैं।

डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस 1 जून को ही पश्चिम बंगाल पहुंच गई थी। इसके बाद 7 दिनों तक आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया गया। जब आरोपी अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी को 7 जून को नोएडा लेकर पहुंची। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी निजी कंपनी में रीजनल ट्रेनर के पद पर कार्यरत है। उसके 4 साल पहले पीड़िता के साथ संबंध थे। तभी आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बनाई। उस दौरान भी आरोपी ने कई जगहों पर महिला की अश्लील फोटो शेयर की थी। इस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचना दी थी। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। आरोपी तलाकशुदा है, लेकिन 4 साल पहले पीड़िता को शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

डीसीपी ने बताया कि पहले तो आरोपी ने महिल को अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोपी वीडियो कॉल के माध्यम से महिला का यौन शोषण करता था। जब पीड़िता ने आरोपी से बात करनी बंद कर दी तो उसने वीडियो और फोटो पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी। इसी बीच आरोपी ने करीब 300 पोर्न साइट को वीडियो व फोटो बेच भी दी। जांच में पता चला है कि आरोपी पॉर्न साइट से पेटीएम के जरिए भुगतान लेता था। हालांकि पुलिस को अभी तक पता नहीं चला है कि आरोपी के पेटीएम वॉलेट में कितने रुपए का भुगतान किया गया। इसके बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस पेटीएम कंपनी से मदद लेगी। डीसीपी ने बताया कि जल्द ही कंपनी के अधिकारियों से बात की जाएगी।

आरोपी ने महिला की वीडियो व फोटो इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। डीसीपी का कहना है कि आरोपी पॉर्न साइट से जुड़े कई वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ा था। उन पर भी आरोपी ने वीडियो अपलोड की। हालांकि आरोपी ने वीडियो को लॉक कर दिया था। सिर्फ भुगतान करने के बाद ही उन्हें देखा जा सकता था।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story