Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Priyanka Chopra और Nick jonas के तलाक की खबर पर मां मधु ने खोला राज, कही ये बात

Janjwar Desk
23 Nov 2021 7:51 AM GMT
Priyanka Chopra और Nick jonas के तलाक की खबर पर मां मधु ने खोला राज, कही ये बात
x
प्रियंका और निक के अलग होने की खबर कुछ ऐसे फैली। शादी के बाद प्रियंका ने अपना सरनेम बदलकर प्रियंका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन अब उन्होंने अपने सरनेम से जोनस हटा लिया है।

मुंबई. देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick jonas) के बीच तलाक की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। शादी के तीन साल बाद दोनों के अलग होने की बात सभी जगह फैली हुई है। इस खबर में कितनी सच्चाई है वो इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया। बेटी और दामाद के अलगाव को लेकर आखिरकार उन्होंने अपनी खामोशी तोड़ी। उन्होंने इस खबर को खारिज करते हुए महज अफवाह बताया।

प्रियंका-निक के अलग होने की खबर अफवाह

एक समाचार पोर्टल से बातचीत करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि उनकी बेटी प्रियंका अपने पति निक जोनस से अलग नहीं हो रही हैं। ये महज अफवाह है। इसके साथ ही नेटिजन्स से कहा कि इस तरह की फर्जी खबर ना फैलाए।

प्रियंका ने सरनेम से जोनस हटाया

दरअसल, प्रियंका और निक के अलग होने की खबर कुछ ऐसे फैली। शादी के बाद प्रियंका ने अपना सरनेम बदलकर प्रियंका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन अब उन्होंने अपने सरनेम से जोनस हटा लिया है। जिसके बाद करोड़ों में उनके फैंस हैरान है। उन्हें लग रहा है कि उनके फेवरेट कपल अलग होने वाले हैं। दोनों के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

साल 2018 में प्रियंका और जोनस ने लिए थे सात फेरे

बता दें कि साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से बड़े ही धूमधाम के साथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी।अदाकारा ने अपनी शादी के बाद टीवी पर जिमी फॉलन के शो में अपने साथ निक जोनास का नाम जोड़ने की बात कही थी। अभिनेत्री ने कहा था कि यह उनका नाम जोड़ने का निर्णय था, यह कहते हुए कि वह एक पारंपरिक और पुराना रिवाज है। जिसे वो फॉलो करेंगी।

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में नये घर में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने अपने न्यू हाउस में दीवाली मनाई थी। इस दौरान निक के साथ उनके कई रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल ने नजर आएंगी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध