Fatehpur Holi: रंग लगाने को लेकर बवाल, DM और SP की गाड़ियां भी तोड़ दी, कई पुलिसकर्मी घायल

Fatehpur Holi: रंग लगाने को लेकर बवाल, डीएम और एसपी की गाड़ियां भी तोड़ दी, कई पुलिसकर्मी घायल
Fatehpur Holi: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) में किशनपुर कस्बा में रंग लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. जमकर मारपीट शुरू हो गई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. मारपीट देखते ही देखते बवाल में तब्दील हो गई. सूचना पाते ही डीएम, एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इस दौरान डीएम एसपी अफसरों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. इस बवाल में महिला पुलिसकर्मी समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. इस मामले में बीजेपी के वर्तमान चेयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास कुछ लोग नाच रहे थे. सड़क से निकलने को लेकर जबरदस्ती रंग लगा लगाया जा रहा था. हुड़दंग मच रहा था. इसी दौरान पड़ोसी गांव सरोली के रहने वाले सोनू प्रजापति, इंद्रजीत सिंह व संजय कोरी वहां से बाइक से गुजर रहे थे. तभी हुड़दंग करने वालों ने उन्हें रोक लिया. बाइक सवारों ने बीमार होने की बात कही तो बाइक सवार युवकों में से इंद्रजीत पर लोटे से प्रहार कर दिया गया.
मारपीट बाद मामला बिगड़ गया सूचना पाते ही सरोली गांव से तमाम लोग लाठी डंडा लेकर किशन कस्बा के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. मारपीट बवाल में तब्दील हो गई. इस बीच 6 लोग जख्मी हो गए. सरोली गांव के लोग थाने पहुंच गए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पाते ही खखरेड, खागा कोतवाली पुलिस मौके पर बुला ली गई. एसडीएम और सीओ ने भीड़ को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया.
वहीं थाने गेट पर इकट्ठा हुई सैकड़ों की भीड़ को पुलिस समझा ही रही थी कि दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए. एक बार फिर मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान बवाल हो गया. एसपी डीएम पहुंचे तो पथराव में उनकी गाड़ियों के शीशे टूट गए. इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. सूचना पाते ही एडीजी प्रयागराज मौके पर पहुंच गए. स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है. वहीं सूचना मिल रही है कि बीजेपी चेयरमैन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.











