उत्तर प्रदेश

Narsinghanand Saraswati: नरसिंहानंद गिरि ने हिंदुओं से की तिरंगे के बहिष्कार की अपील, बोले- घरों में फहराएं भगवा ध्वज

Janjwar Desk
12 Aug 2022 1:45 PM GMT
Narsinghanand Saraswati: नरसिंहानंद गिरि ने हिंदुओं से की तिरंगे के बहिष्कार की अपील, बोले- घरों में फहराएं भगवा ध्वज
x

Narsinghanand Saraswati: नरसिंहानंद गिरि ने हिंदुओं से की तिरंगे के बहिष्कार की अपील, बोले- घरों में फहराएं भगवा ध्वज

Narsinghanand Saraswati Insult Tiranga: अपने जहरीले बोल वचनों से प्रसिद्धि की डगर पर चलने वाले जूना अखाड़े के महामंडेलश्वर नरसिम्हानन्द गिरी को एक महीना जेल में रहने के बाद भी अक्ल नहीं आई है।

Narsinghanand Saraswati Insult Tiranga: अपने जहरीले बोल वचनों से प्रसिद्धि की डगर पर चलने वाले जूना अखाड़े के महामंडेलश्वर नरसिम्हानन्द गिरी को एक महीना जेल में रहने के बाद भी अक्ल नहीं आई है। अब इसने भारत के राष्ट्रध्वज तिरंगे का बहिष्कार करने की अपील करते हुए देश की संप्रभुता को सीधे चुनौती देने का दुस्साहस कर डाला है। इसका यह वीडियो वायरल होने के बाद इसकी गिरफ्तारी की मांग हो रही है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

बता दे कि यूपी के गाजियाबाद जिले में डासना इलाके के एक मंदिर में डेरा डाले बैठा नरसिम्हानंद गिरी लम्बे समय से देश के मुसलमानों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करता चला आया है। अपनी इस बयानबाजी के चलते नरसिम्हानन्द कट्टरवादी हिंदू नेताओं का चहेता बना हुआ है। हरिद्वार में एक कथित धर्मसंसद में मुसलमानों के कत्लेआम के आह्वान के बाद इसको सुप्रीम कोर्ट के दखल पर जेल भेजा गया था। करीब एक महीने जेल में रहने के बाद फिलहाल जमानत पर छूटे इस नरसिम्हानन्द की जहरीली जुबान अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आड़ में फिर जहर उगलने लगी है। इस बार इसने "हिंदुओं, हर घर तिरंगा अभियान का करो बहिष्कार, लगाओ भगवा ध्वज" का नारा देकर राष्ट्रीय ध्वज का खुलेआम जानबूझकर अपमान किया है।

फिल्मकार विनोद कापड़ी ने इसका यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसमें यह हिंदुओं को संबोधित करते हुए कह रहा है कि ''तिरंगे का बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।"

मालूम हो कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केन्द्र सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। नरसिंहानन्द गिरि ने इसी अभियान का विरोध करते हुए यह अपील की है।

वायरल वीडियो के मुताबिक ''तिरंगे का बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।'' के अलावा इस नरसिम्हानन्द ने कहा "इस देश में तिरंगे के नाम पर एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। यह अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक ऐसी कंपनी को दिया गया है जिसका मालिक सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान है। दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी हिंदू हैं। हिंदुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं, वह चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हिंदुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए, लेकिन सरकार बनने के बाद वे सरकारी ठेके भी मुसलमानों को दे देते हैं।" नरसिम्हानन्द की जहर बुझी जुबान यहीं नहीं रुकी। उसने हर घर तिरंगा अभियान को हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र बताते हुए कहा कि "यह अभियान हिंदुओं ने खिलाफ षडयंत्र है। हिंदुओ ! अगर जिंदा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस अभियान का बहिष्कार करो। घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा लगा लो, लेकिन इस तरह से सलाउद्दीन को एक पैसा भी मत दो। इन नेताओं को सबक सिखाओ।" तिरंगे के साथ ही मुसलमानों से अपनी नफरत को नरसिम्हानन्द ने यह कहकर प्रकट किया कि "किसी भी मुसलमान के पास जब हिंदू का पैसा जाता है तो वह जिहाद के लिए जकात देता है और वही जकात का पैसा हिंदुओं और हिंदुओं के बच्चों के कत्ल के लिए काम आता है। तिरंगे का ही बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।"

हालांकि नरसिंहानंद गिरि का यह जहर उगलने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुरन्त गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है।

नया नहीं है नरसिम्हा का यह जहर

नरसिम्हानन्द गिरि के जहरीले बोल आज के ही नहीं है। इससे पहले भी यह बहुत बार विवादित ऐसी ही विवादित बयानबाजी कर चुका है। मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी के अलावा इससे पहले इसका एक वीडियो भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में आ चुका है। इस वायरल वीडियो में इसने कहा था कि "महात्मा गांधी ने हजारों हिंदुओं की हत्या करवा दी। भारत में मुसलमानों का अधिकार करवा दिया। उनकी वजह से 100 करोड़ की हिंदू कम्युनिटी के पास आज भी एक इंच रहने के लिए अपनी जगह नहीं है। आज भी इसके कारण हमारे संत-महात्मा जेल जा रहे हैं।" इस वायरल वीडियो में इसने महात्मा गांधी को लेकर कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था।

इनके भी निशाने पर रहा है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा केवल हिंदू कट्टरपंथियों की ही आंख में नहीं चुभता बल्कि सभी कट्टरपंथियों को यह समान रूप से कष्ट देता है। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता और सांसद सिमरनजीत सिंह मान भी ऐसे ही व्यक्तित्व हैं। इन्होने भी केंद्र के 'हर घर तिरंगा' अभियान का बहिष्कार करने का आह्वान किया हुआ है। संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने लोगों से तिरंगा अभियान का बहिष्कार करने की बात करते हुए कहा है कि "मैं आपसे 14-15 अगस्त को घरों और कार्यालयों में निशान साहिब को फहराने का अनुरोध करता हूं। दीप सिद्धू, जो हमारे बीच नहीं हैं, ने कहा था कि सिख स्वतंत्र और एक अलग समुदाय हैं।" अलगाववादी नेता ने भारतीय सुरक्षा बलों को "दुश्मन" की ताकतों के रूप में भी संदर्भित किया। उन्होंने कहा, "जरनैल सिंह भिंडरांवाले दुश्मन की सेना से लड़ते हुए शहीद हो गए।"

सिर्फ सिमरजीत सिंह मान ही नहीं बल्कि प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रतिनिधित्व करने वाले आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी एक वीडियो संदेश में पंजाब के लोगों को तिरंगा जलाने और स्वतंत्रता दिवस पर खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाने की कोशिश की है।

Next Story

विविध