Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Lucknow और Unnao में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, 13 की मौत, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

Janjwar Desk
16 Sep 2022 3:47 AM GMT
लखनऊ और उन्नाव में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, 12 की मौत, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
x

लखनऊ और उन्नाव में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, 12 की मौत, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

लखनऊ कैंट ( Lucknow ) इलाके में जिस दीवार को मजदूर बना रहे थे उसी के नीचे 9 मजदूरों के दबने से हुई मौत।

UP News : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) और उन्नाव ( Unnao ) में भारी बारिश के बाद दीवार गिरने से दर्दनाक हादसे ( Traumatic accident ) की खबर है। इन हादसों में 13 लोगों के मारे ( 13 death ) जाने की सूचना है। लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गईं। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। मृतकों में 3 महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

लखनऊ हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। दीवार के साथ मजदूरों के बनाए गए टैंट में 11 मजदूर सोये हुए थे। सभी मजदूर दर्दनाक हादसे की चपेट में आ गए। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।

लखनऊ ( Lucknow ) के दिलकुश कॉलोनी में मलबे में दबे लोगों का तेजी से रेस्क्यू किया जा रहा है। दिलकुश कॉलोनी में भारी बारिश की वजह से मकान की दीवार गिरने की सूचना है। हादसे में 9 लोगों के मरने की सूचना है। मृतकों में शामिल सभी लोग मजदूर थे। ये लोग घर में सोये हुए थे। दीवार गिरने का उन्हें पता नहीं चला और वे मलवे में दब गए। जिस एरिया में दीवार गिरने घटना हुई वो लखनऊ कैंट में आता है। घटनास्थल पर दीवार निर्माण का काम चल रहा था। मजदूरों के लिए दीवार के साथ ही टैंट बनाया गया था। जिस दीवार को मजदूर बना रहे थे, उसी के नीचे दबने से मजदूरों की मौत हुई है।

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को चार लाख लोगों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है। इस घटना में तीन महिलाएं, तीन बच्चे और तीन पुरुष की मौत हो चुकी है। इस घटना का उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस हादसे में तीन लोग घायल हैं। मजदूर कहां के रहने वाले हैं। इसकी जांच की जा रही है।

UP News : दूसरी तरफ यूपी के उन्नाव ( Unnao ) जिले से भारी बारिश के बीच मकान की छत गिरने से तीन लोगों ( three death ) के मौत की सूचना है। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। उन्नाव में एक अन्य हादसे में भी एक की मौत की सूचना है।

Next Story