Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

इस्लाम के खिलाफ की थी टिप्पणी, दुबई में फंसे सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग उठी

Ragib Asim
22 April 2020 11:20 AM GMT
इस्लाम के खिलाफ की थी टिप्पणी, दुबई में फंसे सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग उठी
x

सोनू निगम ने अज़ान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर विरोध जताया था। सोनू निगम ने अपने ट्वीट में कहा था कि अज़ान की आवाज़ से उनकी नींद ख़राब होती है। सोनू निगम के ट्वीट के वायरल होने के साथ ही ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

जनज्वार। गायक सोनू निगम भी इस समय दुबई में फंसे हुए हैं, यूएई में टोटल लॉकडाउन के एलान के बाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक से सोनू निगम के पास लॉकडाउन खुलने का इंतज़ार करने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं है। वहीँ यूएई में अभी हाल ही में कई भारतीयों द्वारा इस्लाम को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद जहाँ यूएई की कंपनियों ने कई भारतीय कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

यह भी पढ़ें : 5 महीने के पोते को लेकर कबाड़ बेचने बिहार से झारखंड पहुंचा मुसहर परिवार, पर नहीं मिला खरीदार

वहीँ अब यूएई सहित खाड़ी के कई देशो में भारतीय मूल के कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर मुसलमानो और इस्लाम को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ आवाज़ उठने लगी है। ईशनिंदा के मामले में खाड़ी के कई देशो में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है। यूएई भी ऐसा ही एक देश हैं, जहाँ धर्म विशेष के खिलाफ किसी तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाती और ऐसे लोगों के खिलाफ वहां के कानून के हिसाब से कार्रवाही की जाती है।

यह भी पढ़ें : बिहार में होमगार्ड के सिपाही को कृषि अधिकारी ने बीच सड़क पर कराई उठक-बैठक, वीडियो हुआ वायरल

इसी क्रम में सोनू निगम का एक कुछ साल पुराना एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है। सोनू निगम ने अज़ान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर विरोध जताया था। सोनू निगम ने अपने ट्वीट में कहा था कि अज़ान की आवाज़ से उनकी नींद ख़राब होती है। सोनू निगम के ट्वीट के वायरल होने के साथ ही ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इन यूजर्स में यूएई के लोग भी शामिल हैं। यूएई के कई लोगों ने सोनू निगम के ट्वीट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा कर उन्हें घेरा तो सोनू निगम ने अपना ट्विटर एकाउंट डिसेबल कर दिया है।

Ragib Asim

Ragib Asim

    Next Story

    विविध