Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

चुनाव में हार का असर : Akhilesh Yadav ने राष्ट्रपति और SC को लिखी चिट्ठी, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Janjwar Desk
12 March 2022 7:48 AM GMT
चुनाव में हार का असर : Akhilesh Yadav ने राष्ट्रपति और SC को लिखी चिट्ठी, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
x

 अखिलेश यादव हुए CM योगी पर हमलावर

UP Election Result 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने कहा कि किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है।

UP Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh yadav ) ने पहली बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( Ramnath Kovind ) और सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) को एक चिट्ठी लिखी है। सपा प्रमुख ने दोनों शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं से पत्र के जरिए अपील की है कि ईवीएम मशीन में बड़े पैमाने पर छेड़छाड ( EVM Tempering ) की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए जरूरी कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम ( EVM ) पर सवाल खड़ा किया हैं।

सरकार बनाने से ज्यादा अहम व्यक्ति के जीवन की रक्षा है

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है कि EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की थी। उक्त अधिकारी का ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति महोदय इस बात का संज्ञान लें। सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर चुनाव भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। परिणाम आने के बाद उन्होंने एक कथित ईवीएम बदले जाने की चुनाव अधिकारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर ट्वीट किया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में दोबारा वापसी की है। भाजपा ने 403 सीटों में से 273 पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।वहीं समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि सपा गठबंधन को 125 सीटों पर जीत मिली है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 के जनादेश को जनता का सम्मान करते हुए स्वीकार करती है। साथ ही उन्होंने हर एक छात्र, बेरोजगार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, पुरानी पेंशन समर्थक, महिला, किसान, मजदूर और सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद भी किया है, जिन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास जताया है।

मायावती ने मीडिया पर लगाया जातिवादी होने का आरोप

UP Election Result 2022 : दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022 ) में मायावती ( Mayawati ) की पार्टी बीएसपी (BSP) का सूपड़ा साफ हो गया है। यूपी चुनाव में मिली करारी हार के बाद मायावती ( Mayawati ) ने अब बड़े फैसले लेने शुरू किए हैं| शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि बहुजन समाज पार्टी के सभी प्रवक्ता अब किसी भी टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे| इसके साथ ही मायावती ने मीडिया पर जातिवादी रवैये का आरोप लगाया है।

Next Story

विविध