Begin typing your search above and press return to search.
सिक्योरिटी

Chattisgarh CRPF Firing: CRPF कैंप में जवान ने AK-47 से साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 जवानों की मौत, 3 घायल

Janjwar Desk
8 Nov 2021 3:44 AM GMT
Chattisgarh CRPF Firing: CRPF कैंप में जवान ने AK-47 से साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 जवानों की मौत, 3 घायल
x

(छत्तीसगढ़ के सुकमा स्थित CRPF कैंप में फायरिंग)

Chattisgarh CRPF Firing:सुकमा जिला स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक ​जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं...

Chattisgarh CRPF Firing: छत्तीसगढ़ के सुकमा CRPF कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार तड़के सुकमा जिला (Sukma District) स्थित सीआरपीएफ कैंप (CRPF Camp) में एक ​जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध गोली चला दी है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी दी। राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुकमा जिले के लिंगमपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुल 7 जवानों को गोली लगी जिसमें 4 जवानों की मृत्यु हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायल जवानों में 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जो इतना बढ़ गया कि जवान रीतेश रंजन ने ​अपने साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुकमा के मराईगुडा थाना क्षेत्र में आने वाले सीआरपीएफ कैंप में हुई फायरिंग में सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के जवान धानजी, राजमनी कुमार यादव, राजीव मंडल और एक अन्य जवान के मरने की सूचना है। वहीं, तीन घायल जवानों को रायपुर अस्पताल शिफ्ट किया गया है।


पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंचे तथा आरोपी जवान को पकड़ा। पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.30 बजे एक जवान ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी जिसमें 4 जवान की मौत हो गई। घटना में हताहत जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।

सीआरपीएफ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बयान में कहा, "जवान रीतेश रंजन ने पुलिस स्टेशन मरिगुडा के अंतर्गत लिंगापल्ली में तैनात अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस घटना में सात जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सा अधिकारियों ने तीन जवानों को मृत घोषित किया। इसके बाद एक और जवान की मौत हो गई। फिलहाल तीन जवान घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।"

Next Story

विविध