Begin typing your search above and press return to search.
Top stories

Faridabad Crime News: बेटी से छेड़छाड़ की तो महिला ने प्रेमी को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया

Janjwar Desk
29 Oct 2021 4:29 AM GMT
Faridabad Crime News: बेटी से छेड़छाड़ की तो महिला ने प्रेमी को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया
x

(पवन के हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला) Pic Credit: Social Media

दिल्ली जाने से पहले महिला ने बल्लभगढ़ से 2 लीटर पेट्रोल और नींद की गोलियां खरीदी थीं। महिला ने पवन से पूछा कि मेरे लिए क्या कर सकते हो, इस पर पवन ने कहा कि वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। इसपर महिला ने पवन को नींद की गोलियां खाने को कहा...

Haryana Crime News: फरीदाबाद के सेक्टर-75 एरिया में 17 अक्टूबर को पुलिस ने एक अधजला शव बरामद किया था। पुलिस को शक था कि शव किसी विदेशी नागरिक का है। लेकिन मामले की गुत्थी सुलझी तो पता चला कि अधजला शव किसी विदेशी का नहीं, बल्कि बल्लभगढ़ में रहने वाले एक युवक का था। पवन नाम के इस युवक को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया गया था। जानकारी के अनुसार, पवन एक विधवा महिला के साथ 2 साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसी बीच पवन ने महिला की 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ की, जिससे आक्रोशित होकर महिला ने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला डाला। सेक्टर-65 क्राइम ब्रांच ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पवन के साथ लिवइन में थी महिला

बताया जा रहा है कि आरोपित महिला और उसकी दो बेटी पंजाब के पठानकोट में रहते थे। महिला का पति हरियाणा (Haryana)के फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वर्ष 2019 में पति की ब्लड कैंसर के चलते मौत हो गई। पति की जगह पत्नी को फरीदाबाद (Faridabad)की कंपनी में नौकरी मिल गई। इसके बाद उसी कंपनी में नौकरी करने वाले पवन के साथ महिला की बातचीत होने लगी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर 2019 से लिव-इन में रहने लगे। इसके बाद महिला ने अपनी 14 साल की बड़ी बेटी को बल्लभगढ़ बुला लिया। इस दौरान पवन ने महिला की बेटी से छेड़छाड़ की। बेटी ने इसकी शिकायत मां से की। इस पर पवन और महिला के बीच विवाद शुरू हुआ। दोनों के बीच झगड़ा चलता रहा और फिर महिला ने पवन की हत्या की साजिश रची।

पहले नींद की गोली दी फिर जिंदा जलाया

जानकारी के अनुसार, महिला पवन को 16 अक्टूबर को दिल्ली ले गई। दोनों पवन की कार से दिल्ली गए थे। महिला ने यहां अपने परिचित को बुलाया और कार को घर ले जाने को कहा। दोनों ने होटल में रुकने की बात कही थी, लेकिन वह होटल में नहीं ठहरे।

दिल्ली जाने से पहले महिला ने बल्लभगढ़ से 2 लीटर पेट्रोल और नींद की गोलियां खरीदी थीं। महिला ने पवन से पूछा कि मेरे लिए क्या कर सकते हो, इस पर पवन ने कहा कि वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। इसपर महिला ने पवन को नींद की गोलियां खाने को कहा। पवन गोलियां निगल गया और बेहोश हो गया। इसके बाद महिला ने दिल्ली से एक ऑटो किराये पर लिया और बेसुध पवन को लेकर फरीदाबाद के लिए निकल पड़ी। सेक्टर-75 एरिया में महिला पवन को सुनसान जगह में ले गई और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 17 अक्टूबर को पुलिस ने अधजले शव को बरामद किया। शुरुआत में पुलिस शव को नाइजीरियन का समझ रही थी। पुलिस ने फरीदाबाद में रह रहे कई नाइजीरियन लोगों से मृतक की शिनाख्त भी कराई पर शव की पहचान नहीं हो सकी।

इधर, बल्लभगढ़ थाना शहर में मृतक पवन के भाई ने लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर सतीश और क्राइम ब्रांच-65 रविंद्र कुमार की टीम पवन की तलाश कर रही थी। जांच करते हुए पुलिस के हाथ कई सुराग लगे और मामला का उद्भेदन हुआ।

Next Story

विविध