Aaj Ki Taza Khabar 8 november 2021: पढ़ें देश की बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में जानें आज की ताजा खबर

(आज की ताजा खबरें )
Aaj Ki Taza Khabar 8 november 2021: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए कुछ ही महीने शेष हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों का प्रचार तेज हो गया है। कोई भी नेता चाहे रैली हो या सोशल मीडिया, विरोधी पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे समय में जब सभी विपक्षी दलों को सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) को परास्त करने के लिए एक साथ आने का समय है, कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आपस भिड़ते हुए दिखे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीनिवास बीवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए निशाना साधा और लिखा कि जिस घर की दीवारों पर पोस्टर भी नहीं है, वहां नेताजी के लिए आरामदायक सोफा कहां से आया?
Read Full Story : UP Election 2022 : BJP से लड़ने की बजाए आपस में भिड़ने लगीं कांग्रेस और सपा, इन दो तस्वीरों से मचा बवाल
यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में छोटे दल (Chhotey Dal) बड़ी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (UP Election 2017) के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस तथ्य की स्वयं ही पुष्टि हो जाती है। 2017 के चुनाव में बीजेपी (BJP) ने छोटे दलों की सहयोग से ही यूपी (Uttar Pradesh) की सत्ता हासिल की। जाति आधारित छोटे दल (Chhotey Dal) किसी भी बड़े दल का समीकरण बनाने और बिगाड़ने की हैसियत रखते हैं। इसी के चलते अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022)को लेकर राजनीतिक दलों की गठजोड़ की कवायद शुरू हो चुकी है। यूपी (Uttar Pradesh) में जहां बड़े और छोटे दल के गठबंधन ने इतिहास रचा है तो वहीं दो बड़े दलों की दोस्ती से नुकसान ही हुआ है।
Read Full Story : UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएंगे छोटे दल
महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar) के जिला अस्पताल में आग लगने की वजह से दस कोरोना संक्रमितों (Covid Positive) की मौत हो गई। जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले (Rajendra Bhosle) ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी 10 कोरोना (Covid ) संक्रमितों का इलाज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में चल रहा था। वार्ड में आग लगने की वजह से कम से कम 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले (Rajendra Bhosle) ने घटना के बारे में जानकारी दी कि 17 मरीजों को इलाज का उपचार आईसीयू वार्ड (ICU Ward) में चल रहा था। इसमें से दस लोगों की मौत आग लगने की वजह से हो गई। सभी मरीजों का कोरोना का उपचार चल रहा था। भोसले ने बताया कि फिलहाल आग को काबू में कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार शॉर्ट शर्किट की वजह से आग लगने की आशंका व्यक्त की गई है।
Read Full Story : Maharashtra News : महाराष्ट्र के अस्पताल में आग लगने से 10 कोरोना मरीजों की मौत
यूनाइटेड किंगडम के नेतृत्व में दुनिया के दो दर्जन देशों और अन्य संस्थानों ने ग्लोबल कोल टू क्लीन पावर ट्रांजिशन स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर कर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई कोयला बिजली उत्पादन में सभी निवेशों को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। ग्लोबल वार्मिंग ( Global warming ) और क्लाइमेट चेंज ( Climate change ) के परिप्रेक्ष्य में इसे बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। हाल ही संपन्न जलवायु शिखर सम्मेलन COP26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने इस पहल पर अपनी प्रतिक्रिय देते हुए कहा, "आज, मुझे लगता है कि हम कह सकते हैं कि कोयले का अंत निकट है।" क्लाइमेट चेंज : ई3जी में जीवाश्म ईंधन अनुसंधान प्रबंधक लियो रॉबर्ट्स कहते हैं, "ग्लासगो में पिछले कुछ दिनों के दौरान कोयले से विमुखता में तेजी आई है। नई साझेदारियों और निवेश की वजह से कोयला को इतिहास बनाने वाले प्रतिबद्ध देशों को सम्बल मिला है। यह कोयला जलाने वाले देशों को सबसे अधिक प्रदूषणकारी जीवाश्म ईंधन से मुंह मोड़ने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को लागू करने में मदद करने के साथ नई तकनीकी उपकरणों से लैस करेगा।
Read Full Story : Climate change : ग्रीन एनर्जी के लिए निर्णायक फैसला, कोयला बहुत जल्द होगा इतिहास का हिस्सा
देश को आजाद हुए 74 साल हो गए, लेनिक हमारी सोच अभी तक नहीं बदली। ऐसा इसलिए कि ट्रेन से उतारे जाने पर जहां गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई और बाद में देश को आजादी की राह दिखाई, उसी देश में एक अपराधी ने दो निर्दोष लोगों की जान केवल इसलिए ले ली कि उसे मुंबई लोकल ट्रेन से अपमानित कर उतारा गया था। हालांकि, इस मामले में आरोपी गलती से फर्स्ट कम्पार्टमेंट में चढ़ गया था, जिसमें सफर करने के लिए वो कानूनन अथॉराइज्ड नहीं था।
Read Full Story : Mumbai Local Train : अपराधी सुरेश शंकर गौड़ा को बर्दाश्त नहीं हुआ खुद का अपमान, ले ली दो की जान, पकड़े जाने पर पुलिस को बताई ये वजह











